बलिया, मई 15 -- बलिया। चितबड़ागांव क्षेत्र के मानपुर गांव में हुई मारपीट और चाकूबाजी के 24 घंटे बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके पुत्र व भतीजे की पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अतुल कुमार की टीम ने शुक्रवार को पीसीओ तिराहे के पास छापेमारी करते हुए मानपुर निवासी राहुल, टाई, बऊल, गोलू एवं सलीम को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- भौवापार मारपीट कांड में दो आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...