कुशीनगर, दिसम्बर 21 -- पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या आदि के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुबाष गौंड पुत्र सुदामा गौड निवासी भड़सर खास थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अभियुक्त की पत्नी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति, दरोगा शनि कुमार जावला, सिपाही मंदेश कुमार व राहुल यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...