गैर इरादतन हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने पर विवेचक पर कार्रवाई के आदेश
आगरा, अगस्त 3 -- गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपित सतीश निवासी सांधन, थाना अछनेरा को अदालत से राहत मिल गई। अपर जिला जज प्रदीप कुमार ने साक्ष्यों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया। साथ ही आदेश की प्रति पुलिस आयुक्त को भेजते हुए विवेचक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आरोपित की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव चौधरी और हेमंत चौधरी ने दलील दी कि अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि करंट किस खेत में लगे तार से आया था। गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास रहा। अभियोजन ने वादी, डॉक्टर और विवेचक समेत छह गवाह पेश किए, लेकिन आरोप सिद्ध नहीं हो सके। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि विवेचना निष्पक्ष नहीं थी और विवेचक ने वादी से मिलीभगत कर आरोपित को झूठे मुकदमे में फंसाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.