मथुरा, मई 13 -- मथुरा। थाना मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित युवक को गांव जाबरा में दबिश दे सोमवार रात घर से गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा 12 बजे उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में गांव जाबरा,मांट में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने वांछित प्रहलाद को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मांट ने बताया कि 24 फरवरी को पीड़ित पक्ष की ओर से हुक्म सिंह आदि नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आपसी विवाद में मारपीट के दौरान जवाहर सिंह घायल हो गये थे। इनको पुलिस ने उपचार के लिये भर्ती कराया था। उनकी 26 फरवरी को एसएन मेडिकल कालेज आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। तभी से...