बरेली, मार्च 31 -- प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा की टायर मंडी में पड़ोसियों के विवाद के दौरान वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरातन हत्या की धारा बढ़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जाटवपुरा टायर मंडी निवासी इमरान का हंसी मजाक को लेकर 25 मार्च की रात पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार मो. नदीम से विवाद हुआ था। इसको लेकर मो. नदीम ने अपने बेटे समीर, अरसल, मो. अजीम, तस्लीम और कलीम के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान इमरान की मां 65 वर्षीय मारूफ बेगम की मौत हो गई थी, जिसको लेकर उनके भाई नदीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारूफ बेगम की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.