मऊ, मार्च 6 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दोहरीघाट क्षेत्र के खटीक टोला के पास तीन दिन पूर्व मामूली विवाद के बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत के मामले में फरार गैर इरादतन हत्या के आरोपित को पुलिस टीम ने शुक्रवार को पुलिस बूथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि स्थानीय दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खटीक टोला निवासी 65 वर्षीय कुमार सोनकर तीन दिन पूर्व बागीचे में बैठा था। इसी दौरान कमला तिवारीपुरा निवासी मनीष यादव उर्फ लाला नशे की हालत में बागीचे में पहुंच गया था। दोनों के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी थी।देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर ईंट-पत्थर भी चले थे। मारपीट के दौरान बुजुर्ग कुमार सोनकर के सिर में गंभीर चोंट पहुंचा था। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गय...