उन्नाव, अप्रैल 3 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन निवासी रामपुर खालसा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...