बेगुसराय, फरवरी 23 -- भगवानपुर। समावेशी शिक्षा संभाग अन्तर्गत संकुल स्तर पर दिव्यांग बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण होगा। इसको लेकर डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय ने पत्र जारी किया है। यह जानकारी समावेशी शिक्षा के बीआरपी कमल कुमार मौर्य ने दी।उन्होंने बताया कि सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली में 25 व 26 फरवरी को एवं सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय पालीडीह में 27 व 28 फरवरी को होगा। प्रशिक्षण में संकुल या संबंधित पंचायत के सभी दिव्यांग बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों को भाग लेना है।प्रशिक्षण का समय पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...