दुमका, जून 16 -- हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग स्थित एक गैरेज दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान में घुसकर गैरेज में रखे कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले को लेकर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...