पटना, फरवरी 21 -- शहर के गैरेज और सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को जब्त करने का अभियान थम गया है। नतीजा हुआ कि एक बार फिर सड़कों के किनारे 24 घंटे से अधिक देर तक वाहन खड़े करने वालों की तदाद बढ़ती जा रही है। कई मुख्य सड़कों पर तो इसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यातायात पुलिस ने यह अभियान गत दिसंबर में शुरू किया था। पांच दिनों तक यह कार्रवाई चली, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। बोरिंग रोड, दीघा-आशियाना रोड, नेहरू पथ, दीघा- राजापुर पुल रोड, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, कंकडबाग मुख्य रोड, चितकोहरा-अनीसाबाद रोड में गैरेज के कारण जाम की स्थिति हो रही थी। यातायात पुलिस ने शहर की जाम की स्थिति के कारणों का सर्वे कराया था तो उसमें गैरेज के पास और मुख्य सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग एक मुख्य समस्या सामने आई थी। इसके बाद ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.