बाराबंकी, अप्रैल 3 -- कोठी। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की। क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र के गैरिया गांव के काली माता मंदिर से धनौली मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इससे गांव के लोगों को अब सुगमतापूर्वक आवागमन करने में मदद मिलेगी। लोगों ने इस कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...