संभल, मार्च 27 -- हयातनगर क्षेत्र में एक गैराज पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हयातनगर निवासी फैजान के गैराज पर परवेज अपने साथियों के साथ पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पांच हजार रुपये की मांग की और न देने पर गैराज बंद कराने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गैराज मालिक के साथ मारपीट की और वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से भी हमला कर दिया, जिससे गैराज मालिक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...