आगरा, मई 11 -- सिकंदरा क्षेत्र में रात के अंधेरे में चोर गैराज का ताला तोड़कर गाड़ी का इंजन, चार बैटरियां और अन्य सामान निकाल ले गए। सुबह गैराज पहुंचे मालिक रिहान निवासी अंगूठी को चोरी की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में उनका गैराज है। नौ मई जब वह गैराज पहुंचे तो गैराज का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान गाड़ी का इंजन, चार बैटरियां, महंगे ऑटो पार्ट्स समेत अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत लाखों में है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरों का सिकंदराबाद में आतंक, कैंटर समेत चार वाहन चोरी आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपितों का सुराग लगाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है पुलिस को क्षेत्र में...