लखनऊ, अप्रैल 23 -- लंबे समय से बिना बताए गायब चल रहे रोडवेज के 19 संविदा चालको की संविदा समाप्त कर दी गई। चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित होने के कारण बसों का संचालन बाधित हो रहा था। आए दिन क्रू आभाव में बसें निरस्त होने से यात्रियों को जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वहीं रोडवेज की आय भी प्रभावित हो रही थी। ऐसे संविदाकर्मियों को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिये उनकी सेवा समाप्त करने के आदेश केंद्र प्रभारी को दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...