लखनऊ, फरवरी 17 -- निरीक्षण लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के सरकारी दफ्तरों, तहसीलों और कलेक्ट्रेटों में अब काम टालने वाली सुस्ती भारी पड़ने वाली है। मंगलवार को मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने खंड विकास कार्यालय (बीडीओ) काकोरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली भारी लापरवाही पर कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाते हुए 15 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया। मंडलायुक्त सुबह 10:45 बजे काकोरी ब्लॉक पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें डेढ़ दर्जन स्टाफ सदस्य बिना किसी सूचना के गायब मिले। कमिश्नर ने तत्काल इनके एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की जीपीएफ और सर्विस बुक अपडेट न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और सभी एंट्री को जल्द पूर्ण करने के निर्देश...