गैरसैण स्थाई राजधानी की मांग को धरना
देहरादून, मई 14 -- सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन शर्मा ने गैरसैण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर धरना और क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को स्थाई राजधानी मुद्दे पर घेरा। कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद भी स्थाई राजधानी नहीं बन सकी है। गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन शर्मा एकता विहार में क्रमिक अनशन और धरने पर बैठ गए हैं। मन मोहन शर्मा ने कहा कि राज्य गठन के इतने वर्षों बाद भी पहाड़ की राजधानी को लेकर सरकारों का रुख उदासीन रहा है।कहा कि जब तक राजधानी पूर्ण रूप से पहाड़ों में स्थापित नहीं होगी, तब तक पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन और बुनियादी सुविधाओं का अभाव खत्म नहीं होगा। धरने पर विनोद रतूड़ी, सुधीर गैरोला कुलदीप अग्रवाल आनंद राम, सचिन थपलियाल, मुकुल शर्मा, अरुण शर्मा, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.