देहरादून, मार्च 30 -- गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए अवकाश प्राप्त आईएएस विनोद रतूड़ी द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन व धरने का कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने समर्थन दिया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एकता विहार स्थित धरना स्थल पहुंचे और धरने का नेतृत्व कर रहे विनोद प्रसाद रतूड़ी से मुलाकातकी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूरे राज्य नेतृत्व की ओर से यह आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर देगी तो कांग्रेस सरकार गैरसैण को पूर्णकालिक राजधानी बनाएगी। धस्माना ने कहा कि राज्य गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी भूल गैरसैण को राजधानी नहीं बना कर की। इस मुद्दे पर विवाद पैदा करने के लिए एक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.