देहरादून, अप्रैल 9 -- गोपेश्वर। गैरसैण के धुनारघाट, पज्याणा, बाटाधार मोटरमार्ग पर कोठार गांव के पास सड़क सुधारीकरण के दौरान ‌गुरुवार को एक अजगर पाइथन मिलने से लोगों में कौतूहल वातावरण बना है। अजगर को देखने के लिए आस-पास के ग्रामीणों का तांता लग गया। वन विभाग को सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने पाइथन को रेस्क्यू कर सूदूर जंगल में छोड़ दिया। इस क्षेत्र में पहली बार अजगर की मौजूदगी से लोगों में आश्चर्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...