हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि सरकार की अपेक्षा है कि प्रदेश से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधानसभा जनता की आवाज का सर्वोच्च मंच है। इसलिए सरकार की भी जिम्मेदारी है कि भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, सड़क-सिंचाई-पेयजल, किसान समस्याएं, महंगाई और युवा बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पर्याप्त समय दे। प्रदेश इन गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों-शिक्षकों की कमी, संसाधनों का अभाव, आपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.