बागेश्वर, अप्रैल 8 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बुधवार को उत्तराखंड क्रांतिक दल की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें राज्य निर्माण से जुड़े मुद्दों, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं। आंदोलनकारियों ने कहा कि पृथक पर्वतीय राज्य के लिए लंबे संघर्ष के बावजूद आज भी कई मूलभूत अपेक्षाएं अधूरी हैं। उन्होंने राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण में स्थापित करने की मांग उठाई, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों की भावनाओं और राज्य आंदोलन के उद्देश्यों का सम्मान हो सके। परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह केवल जनसंख्या के आधार पर नहीं, बल्कि पर्वतीय जनपदों की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया...