गैरसैंण, अक्टूबर 27 -- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आगाज हो गया है। सदन के शुरुआत में दिवंगत पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। दूसरी ओर सदन से बाहर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दो वाली तख्तियां पकड़ी हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में मार्च निकाला और गैरसैंण विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को म...