गैरमजरूआ जमीन को बेचने का आरोप
रांची, जून 11 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। कांके अंचल के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित मारवा मौजा में छह एकड़ जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। जमीन की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व की जांच कराने की मांग को लेकर बंदोबस्तधारी रुदन देवी के पति भिखारी महली सहित अन्य लोगों ने एसडीओ, एलआरडीसी, कांके अंचल कार्यालय और ठाकुरगांव थाना को आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि मारवा मौजा के खाता संख्या 156, प्लॉट संख्या 151 की छह एकड़ गैरमजरूआ जमीन के संबंध में काटमकुली निवासी अनिल महतो ने भ्रामक जानकारी देकर खरीद-बिक्री का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अनिल महतो ने कहा कि उक्त जमीन से संबंधित एम फॉर्म उनके पास है और उसी आधार पर वे जमीन पर अपना दावा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन के एक हिस्से को उनके दादा हर्षमनी नाथ महतो ने हुकूमनामा के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.