बलिया, जून 20 -- बलिया। कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में शनिवार को उभांव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय जेएम द्वितीय कोर्ट ने मारपीट सहित अन्य मामलों में बेल्थरारोड के वार्ड संख्या आठ निवासी रामदुलार राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। एसआई मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...