हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र स्थित जिस नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिक के साथ मारपीट हुई थी, वह अवैध है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह केंद्र राज्य नशा मुक्ति प्राधिकरण में रजिस्टर्ड नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र की पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को सौंप दी है। अब आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन को करनी है। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी के नेतृत्व में मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु कांडपाल और मुखानी पुलिस की टीम लामचौड स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंची। एसीएमओ डॉ. भंडारी ने बताया कि यह केंद्र राज्य नशा मुक्ति प्राधिकरण में रजिस्टर्ड नहीं है। एक एनजीओ की ओर से संचालित इस केंद्र में इसके अलावा भी कई सारी खामियां मिली है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है। नशा मुक्ति केंद्र पर आगे की कार्रवाई जि...