गोंडा, मार्च 12 -- रूपईडीह। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के तीन आरोपी को गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम राधेश्याम यादव ने बताया कि पांच दिन पहले रुकमंगदपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में रमेश कुमार वाजपेई की मृत्यु होने पर मामला तरमीम किया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी सूरज उर्फ रक्षा राम वाजपेई, शिवम वाजपेई व ओमप्रकाश वाजपेई को को न्यायालय रवाना किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...