बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। जिला जज ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में चार लोगों को दोषी करार दिया है। सजा की सुनवाई के लिए अगले दिन की जाएगी। थाना घुंघटेर के ग्राम ददेरा निवासी सोनू का भाई राम लखन पांच साल पहले अपने खेत जाने के लिए गांव के ही एक युवक से ट्रैक्टर मांगने जा रहा था कि रास्ते मे घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे घायल राम लखन के भाई व परिवार के अन्य लोग पहंुचे और शोर मचाना शुरू किया। चीख पुकार की आवाज सुनकर चारो लोग वहां से भाग गए। आनन फानन में राम लखन को लेकर उसका भाई अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारो आरोपियों को जेल भेज दिया था। कोर्ट ने दोनों पक...