कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- महेवाघाट के अढ़ौली में मामूली बात पर कहासुनी होने पर दोस्त ने साथी को तालाब में धक्का दे दिया था। इससे उसको चोटें आईं। इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी नाबालिग था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया। अढ़ौली निवासी शिवचरन प्रसाद ने महेवाघाट थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 21 मार्च को उसका बेटा उमेश कुमार गांव के ही अपने एक दोस्त के साथ तालाब किनारे बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उसके साथी ने उसको धक्का दे दिया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों नाबालिग इससे वह तालाब में गिर गया। इससे उसको चोटें भी आई। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मा...