अररिया, मार्च 1 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया प्रखंड के गैयारी पंचायत में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया गया है। सोमवार व मंगलवार को आयोजित संतमत सत्संग में बाबा शाही धाम दानापुर पटना से संतसतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी के परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप महर्षि शाही स्वामी जी महाराज के प्रिय सेवक आचार्य स्वामी ओमानंद जी महाराज, गुरु शरण बाबा सहित कई संत महात्मा इसमें शामिल होंगे। आयोजक जिला परिषद सदस्य संगीता देवी व पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार उर्फ लालू यादव ने बताया कि उनके निवास पर दो दिवसीय भव्य संतमत सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्संग में हजारों लोगों के शामिल होंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...