अररिया, जनवरी 20 -- अररिया। अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग स्थित गैयारी ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रहे जानवर को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति का नाम विपिन यादव, सुमन देवी और मयंक बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...