मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बैरिया आदर्श ग्राम शाखा के सभागार में बुधवार से शतरंज लीग प्रतियोगिता शुरू हुई। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित लीग में पांच अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित पांच टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन दो चक्रों की बाजियों के उपरांत गैम्बिट गैंबलर्स व टैक्टिकल टाइटंस टीम चार-चार अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही। पहले दौर में ब्रिलियंट बिशप ने रुक राइडर्स को 2-1 से, गैम्बिट गैंबलर्स ने चेस वॉरियर्स को 2-1 से पराजित किया। टैक्टिकल टाइटंस को बाई मिला। दूसरे दौर में गैम्बिट गैंबलर्स ने ब्रिलियंट बिशप को 2-1 से व टैक्टिकल टाइटंस ने रुक राइडर्स को 2-1 से पराजित किया। चेस वॉरियर्स को बाई मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...