रायबरेली, फरवरी 14 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर स्थिति रूपामऊ रेलवे स्टेशन पर तैनात केबिन मैन की 14 साल पहले हत्या करने वाले पचास हजार रुपए के ईनामी आरोपी को रेलवे पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। इस मामले में रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन विवेचना के दौरान दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। रूपामऊ रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2012 में तैनात केबिन मैन कालीचरन की हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे कन्हैयालाल निवासी शोरा गंगागंज थाना हरचंदपुर की तहरीर पर रेलवे पुलिस ने एक दिसंबर वर्ष 2012 को मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड की घटना की जांच के दौरान डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बघेल गांव निवासी संतोष कुमार और फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.