लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों के स्वछंद विचरण की महत्वपूर्ण कार्रवाई रविवार से शुरू हो सकती है। यहां अब तक दो चरणों में कुल 4 गैंडों को बाड़े से बाहर स्वतंत्र रूप से विचरण के लिए छोड़ा जा चुका है। अब 6 और गैंडों को जंगल में मुक्त करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया 22 से 28 मार्च तक निर्धारित है, लेकिन बिगड़ते मौसम के कारण डेडलाइन बदल भी सकती है। दुधवा टाइगर रिजर्व, पलिया-खीरी, उत्तर प्रदेश का एक अनुपम जैव-विविधता स्थल है, जहां बाघ, हाथी, भालू, हिरण के साथ-साथ एक-सींग वाला गैंडा भी पाया जाता है। गैंडे का पुनर्वास यहां की जैव विविधता को और विशिष्ट बनाता है। 1984 में शुरू हुई दुधवा में गैंडा पुनर्वास योजना अब समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी है। प्रशासन की सतर्क सुरक्षा, विशेषज्ञों के प्रयास और स्थानीय ...