हाथरस, अप्रैल 16 -- प्रॉपटी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। इस जधन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस गैगस्टर की कार्रवाई के बाद इनका गैंग रजिस्टर्ड करेगी। इनके द्वारा अर्जित की गई चल अचल संपति को अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद कुर्की की कार्रवाई करेगी। पिछले दिनों सहपऊ के गंदे नाले में दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी प्रॉपटी डीलर वेदप्रकाश का शव पड़ा मिला था। मृतक की बहन ने दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी सगे भाई कमल व गौरव शर्मा सहित अन्य के खिलाफ सहपऊ में मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- पुलिस की पांच टीमें सात दिन में भी हत्यारों को नहीं पकड़ पाईं मकान हड़पने के चलते हत्या कर शव को नाले में फेंक दिए जाने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया था। पुलिस...