फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना मटसेना पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त गैंगलीडर अभियुक्त मुलायम उर्फ मुल्ला, उसके दो अन्य साथी अभियुक्तों सुल्तान व पप्पू की कुल मूल्य 1,38,000 की चल सम्पत्ति को कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की है। एसएसपी के निर्देशन में आदतन, संगठित गिरोह बनाकर गम्भीर अपराध कारित करने वाले अपराधियों पर लगातार धारा 14(1) के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। गैंगलीडर अभियुक्त मुलायम उर्फ मुल्ला पुत्र पप्पू निवासी ग्राम माली पट्टी थाना बसई मौहम्मदपुर, सुल्तान पुत्र पप्पू निवासी ग्राम माली पट्टी, पप्पू पुत्र उल्फत सिंह निवासी ग्राम माली पट्टी संगठित गिरोह बनाकर चोरी, अवैध शराब की बिक्री, जान से मारने का प्रयास, गांजा बेचना जैसे जघन्य अपराध कारित करके अवैध धन अर्जित कि...