हरदोई, मार्च 30 -- अतरौली। गैंग बनाकर वाहन चोरी और छिनैती जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले सण्डीला क्षेत्र के दो आरोपियों के खिलाफ अतरौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र के अनुसार, सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी सत्यमान को गैंग लीडर और उसके साथी सूरज को गैंग सदस्य के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों पर आरोप है कि वे संगठित गिरोह बनाकर क्षेत्र में वाहन चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर उनका उपयोग छिनैती जैसी वारदातों में करते थे। पुलिस के मुताबिक रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र अपनी टीम सौरभ कुमार, राघवेन्द्र प्रताप और शेवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गिरोह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.