साहिबगंज, मार्च 28 -- पतना। रांगा थाना के एक गांव की 65 साल की वृद्ध महिला से गैंग रेप मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि वृद्ध महिला से गैंग रेप मामले में पूर्व में तीन आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। चौथा आरोपी के रूप में मिठुन उर्फ मिथुन हांसदा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...