दुमका, अक्टूबर 5 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा में विगत 28 सितंबर को हुए गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुमार, राजन राज व पारस राज यादव शामिल हैं। ज्ञात हो की 28 सितंबर को तीनों युवकों द्वारा स्टेज प्रोग्राम करने की बात कह कर युवती को देवघर से लेकर आया था। जिसके बाद तीनों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा हंसडीहा थाना में लिखित रूप से दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 81/2025 सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता का 180 का बयान न्यायालय में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पारस यादव खोरठा एल्बम बनाने का काम करता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...