गैंगेस्टर के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर करें कार्रवाई : जिलाधिकारी
आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत एवं सम्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रस्ताव का विधिक एवं तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही गैंगचार्ट के परीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। डीएम ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई शासन की सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.