गैंगेस्टर के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
बलिया, जून 28 -- नगरा। नगरा पुलिस ने रविवार को गैगेंस्टर एक्ट के दो आरोपियों इलाके के चंद्रवार दुगौली निवासी बलवन्त कुमार तथा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पचवारा निवासी बबलू राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ चोरी के कई मुकदमें दर्ज थे। इसके बाद दोनों आरोपियों के साथ ही उनके गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गयी है। पुलिस का कहना है कि बलवंत नगरा, रसड़ा, मऊ के हलधरपुर व कोपागंज आदि थानों में 11 मुकदमें दर्ज है। इसी प्रकार बबलू पर नगरा, हलधरपुर व कोपागंज में अधा दर्जन केस दर्ज है। यह भी पढ़ें- तार चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रभाकर शुक्ल, सिपाही चन्द्रशेखर चौहान, श्रवण यादव, रमेश चौहान, सत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.