प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- लालगंज। इलाके के चौखड़ निवासी अजय वर्मा को दरोगा अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत 25 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोपी वांछित चल रहा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...