आगरा, जनवरी 22 -- थाना पटियाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पटियाली इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि गंजडुंडवारा थाना में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दुर्गेश उर्फ दुर्वेश पुत्र कोमल शाक्य निवासी मोहनपुर थाना सहावर, सौरभ उर्फ चंचल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला ठकुरायत कस्बा सहावर सीओ पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में थाना पटियाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...