लखनऊ, मार्च 19 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के भैदुआ में किसान के घर डकैती के प्रयास में आरोपियों ने अपने ही साथी को गोली मार दी थी, जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों के खिलाफ निगोहां थाने पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। मोहनलालगंज पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मोहनलालगंज के भैदुआ में किसान गंगाराम के घर 24 मार्च 2025 को डकैती डालने पहुंचे बदमाशों ने अपने ही साथी सुशील चौहान निवासी दम्मन बेलवा, सीतापुर को गोली मार दी थी। बदमाश मौके से शव उठा ले गए थे और गोपालखेड़ा में हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे पटरी पर रख दिया था। इससे शव क्षत विक्षत हो गया था। दो दिन अलग-अलग हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.