मुरादाबाद, मार्च 9 -- गैंगस्टर एक्ट में दर्ज एक मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की की कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। मामला थाना सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमा संख्या 467/23 से जुड़ा है, जिसमें पुलिस द्वारा ललित कौशिक की बहन और भांजे की संपत्ति कुर्क की गई थी। अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए ललित कौशिक की बहन गीता भारद्वाज ने करीब सात माह पूर्व विशेष जज गैंगस्टर एक्ट एडीजे-5 की अदालत में वाद दायर किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई करने वाले निरीक्षक संजय कुमार पंचाल को अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। आरोप है कि निरीक्षक संजय कुमार पंचाल लगातार कोर्ट के नोटिस के बावजूद सुनवाई में उपस...