भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित के यहां धारा 82 की कार्रवाई की। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि अनवर अली निवासी नईबस्ती मर्यादपट्टी वांछित है। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। नियत तिथि तक न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश कोर्ट ने दिया था। लेकिन वह जा नहीं रहा है। ऐसे में गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित के यहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस पहुंची। इस दौरान उपनिरीक्षक कैलाश सिंह ने पर पर मुनादी (डुग-डुगी) कइर्रा और 82 सीआरपीसी की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...