भदोही, जुलाई 14 -- भदोही, संवाददाता। गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग पर पुलिस ने शिकंजा सका है। गैंग लीडर एवं सक्रिय सदस्य समेत तीन अभियुक्तों के खिलाफ भदोही कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित गैंगस्टर मंसूर आलम को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि √गैंग लीडर एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अमानत में खयानत एवं धोखाधड़ी तथा छल करके रुपये ले लेने , मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर गैंग लीडर बनाम शमशेर आलम उर्फ लड्डू निवासी बाजार सरदार खां तथा गैंग के सक्रिय सदस्यों मंसूर आलम निवासी बाजार सरदार खां, परवेज आलम निवासी बाजार सरदार खां के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 25 साल प...