लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ,संवाददाता।मड़ियांव पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी डालीगंज निवासी सुमित जायसवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दो पहिया वाहन चोरी करता था। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 दो पहिया वाहन बरामद किए है।इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि बुधवार मड़ियांव पुल स्थित शुलभ शौचालय के पास से आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से चोरी की एक बाइक मिली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक और एक स्कूटी बरामद की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद गाड़ियां मड़ियांव, अलीगंज और विकासनगर इलाके से चोरी की गई हैं। आरोपी सुमित ने बताया कि वह अपने खर्च व शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ पहले से हसनगंज और वजीरगंज थाने में धोखाधड़ी व चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। हसनगंज पुलिस वर्ष 2018 म...