नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- गैंगस्टर साहिल चौहान उर्फ साहिल राणा को थाईलैंड से डिपोर्ट कर हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भारत लेकर आई है। वह हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और डकैती के 16 मामलों में वांछित था। साहिल के शुक्रवार देर रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अंबाला एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्त में ले लिया। गांव शाहजादपुर अंबाला निवासी 27 वर्षीय गैंगस्टर साहिल पर हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से दो हत्या और चार हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में यमुनानगर की अदालत में फायरिंग के मामले में साहिल को दस साल की सजा भी हो चुकी है। अप्रैल 2024 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गैंगस्टर ने बंगलुरु के पते पर फर्जी दस्ताव...