औरैया, अप्रैल 9 -- रुरुगंज, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट व पॉक्सो एक्ट से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिधूना के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान की टीम ने गुरुवार सुबह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तहसील के पास सड़क किनारे घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में गोविंद (23) पुत्र नरेश निवासी अटारा, कोतवाली कन्नौज तथा संतोष (22) पुत्र कमलेश निवासी जशोदा, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज शामिल हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था ...