गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 1 लाख का इनामी यशराज गिरफ्तार, मर्डर के बाद भागा था बंगाल
देहरादून, मई 14 -- देहरादून राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास 13 फरवरी को हुई झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या में पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर से गिरफ्तार आरोपी यशराज शूटरों को फंडिंग करने में शामिल रहा। वारदात के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया था। वकीलों से सलाह-मशविरा करने के लिए गुपचुप तरीके से सहारनपुर पहुंचा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही अक्षत ठाकुर और यशराज के पिता राजकुमार को जेल भेज चुकी है। इसके बाद फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम को दून पुलिस और एसटीएफ ने सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित होटल सूर्य लोक के सामने से 23 वर्षीय यशराज सिंह निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.