गैंगस्टर विकास तिवारी को एक मामले में मिली जमानत
रांची, मई 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अवकाश कालीन पीठ में रंगदारी मांगने के आरोपी गैंगस्टर विकास तिवारी की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने विकास तिवारी को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद विकास तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने अदालत को बताया कि जिस आरोपित के बयान पर इस मामले में रंगदारी का मामला दर्ज कराया गया था, उसे पहले की कोर्ट के जमानत मिल चुकी है। रंगदारी मांगने की घटना के दौरान विकास तिवारी जेल में बंद था। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को एक मामले में मिली जमानत कई मामलों में प्रार्थी बरी हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.